छत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh News कांकेर सरस्वती शिशु मंदिर बरदे भाटा में गणतंत्र दिवस मनाया गया

हमारा देश का संविधान ही है भारत के सभी जाति वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर/ सरस्वती शिशु मंदिर बरदेभाटा कांकेर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यहां पर सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर बरदेभाटा में ध्वजारोहण किया है तथा अपने उद्बोधन में कहां की 26 जनवरी सन 1950 को सुबह 10:18 पर हमारा भारत देश का संविधान लागू किया गया था संविधान लागू होने के पश्चात हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया!

इसके 6 मिनट बाद 10:24 पर डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने प्रथम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने बग्गी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे! यह हमारा देश का संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जुड़े रखता है! भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है! 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन मैं यह संविधान तैयार हुआ था! संविधान के लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन मे भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी!

दुनिया के देशों में हमारा भारत देश एक देश है जहां हमारा संस्कृति परंपरा के लिए पहचान बनाया हुआ है इसलिए हमें भी अपनी संस्कृति और परंपरा को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है! इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार यादव, ने उपस्थित सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, भारत माता की जय, वंदे मातरम की जय घोष करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति हुई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button