Madhya Pradesh News आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने हेतु उज्जैन पुलिस/प्रशासन सक्रीय।पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा सभी वर्ग के गणमान्य नागरिकों/शांति समिति के सदस्यों की ली गई बैठक।
सभी आगामी त्योहारों को सुचारू रूप से मनाने, व्यवस्थित आवागमन बनाए रखने एवं आमजन (दर्शनार्थियो) से संयमित व्यवहार बनाए रखने हेतु किया गया निर्देशित।

रिपोर्टर रवि पांचाल उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारीयों की उपस्थिति में आगामी त्योहारों ईद ,गुरु पूर्णिमा, श्रावण मास प्रारंभ, मुहर्रम आदि को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के सभी वर्ग के समस्त गणमान्य नागरिको/शांति समिति, शहर काजी से सुझाव लिए गए ।
उक्त बैठक में सभी वर्ग के लगभग 35–40 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वर्ग के गणमान्य नागरिकों से यातायात व्यवस्था, घाट व्यवस्था, माताजी के विसर्जन के संबंध में एवं जुलूस आदि के संबंध में सुझाव लिए गए एवं सुनिश्चित कराया गया कि गणमान्य नागरिकों द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल किया जावेगा। उक्त मीटिंग में प्रमुख रूप से पुलिस प्रशासन द्वारा समिति के लोगों से अपील की गई, कि शांति सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उन्हें सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वो के ऊपर भी कड़ी नजर रखते हुए त्यौहारों को मिल जुल कर हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाने की अपील की गई।


Subscribe to my channel