खेलमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शिवपुरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्यप्रदेश कर रहा हैं – प्रहलाद भारती

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश 

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 30 जनवरी से 11 फरवरी तक 27 खेलों की प्रतियोगिता होनी है,इस खेल का महाकुंभ मध्यप्रदेश के 8 शहरों में आयोजित होगा। इसमें सम्पूर्ण भारत से 6000 से अधिक खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीतेगें। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रैली जो कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के 52 जिलों में अलग-अलग तिथियों में जा रही है।

इस टार्च रैली का भव्य स्वागत पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष म.प्र पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टोर्च यात्रा का भव्य स्वागत पोहरी विधानसभा के आकूर्सी, अहीर मारौरा, परिच्छा, सीएम राइस स्कूल पोहरी, #अमन पब्लिक स्कूल पोहरी और शहर के मुख्य मार्गो पर किया गया।ततपश्चात यह यात्रा श्योपुर के लिए रवाना हुई।ग्रामीण और शहरी नागरिकों ने टॉर्च का भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर खेलो इंडिया एंथम, हुक स्टेप, एवं टार्च गीत गाया गया। टॉर्च (मशाल) रैली में थीम सांग“ एम.पी. में शोर मचा दो… अपना अपना ज़ोर लगा दो, जोश दिखा दो, जान लगा दो, हिंदुस्तान का दिल धड़का दो” पर सभी खिलाड़ी ने जोश से भरकर भाग लिया।
नगर में रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button