ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का कलेक्ट्रेट पर प्रचंड प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया गया। संगठन की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता अन्याय के विरोध में एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि जंतर-मंतर पर बेटियों और छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हेमलता पटेल ने कहा कि महिलाओं, छात्राओं और युवाओं की सुरक्षा तथा उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने विभिन्न जनहित और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button