IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News भूतपूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन-2 की मांग को लेकर 02 जुलाई को करेंगे एक दिवसीय भूख हड़ताल

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  जिला महेंद्रगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा नारनौल स्थित गणेश कालोनी में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के तत्वावधान में उपाध्यक्ष कैप्टन गणपत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन संगठन के सचिव कैप्टन सांवत सिंह द्वारा किया गया। बैठक में कैप्टन गणपत शर्मा ने बताया कि सरकार से कई बार पत्र व्यवहार करके अनुरोध किया गया है कि भूतपूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन-2 की विसंगतियों का निवारण किया जाए । बैठक में वन रैंक वन पेंशन-2 लागू ना करने की अवस्था में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा 03 अप्रैल और 30 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसदों व उपायुक्तों को ज्ञापन भी दिया गया था, परंतु इसके बावजूद भी सरकार इस मामले में मौन है । कैप्टन सांवत सिंह ने कहा कि इस मामले में सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए अब 02 जुलाई, 2023 को लघु सचिवालय प्रांगण में एक दिवसीय शांतिपूर्वक भूख हड़ताल प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक की जाएगी। इस अवसर पर कैप्टन सत्यप्रकाश लाम्बा, कैप्टन बीडी शर्मा, सूबेदार नितरंजन यादव, हवलदार मीर सिंह, सूबेदार सुरेश, हवलदार हंसराम, सूबेदार मेजर रामनिवास, नायब सूबेदार राजपाल व सूबेदार ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button