IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मत्स्य पालकों को सूचित किया है कि वर्षा के मौसम में विशेष रूप से आसमान में बादल होने की स्थिति

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

मैनपुरी 12 अगस्त, 2026- सहायक निदेशक मत्स्य ने मत्स्य पालकों को सूचित किया है कि वर्षा के मौसम में विशेष रूप से आसमान में बादल होने की स्थिति में मत्स्य पालन तालाबों में आवश्यक रूप से तालाब की बंधे मजबूत रखें ताकि बारिश में वह टूटे या कटे नहीं, तालाब के पानी निकलने और आने वाले स्थान पर जाली लगाएं ताकि मछलियां बाहर न जाएं और बाहरी मछलियां या अन्य जीव तालाब में न आएं, लगातार बारिश के बाद तालाब के पानी की गुणवत्ता की जॉच करते रहें, आवश्यकता होने पर चूने का प्रयोग करें यदि बारिश के समय मछलियां चारा नहीं खा रही हों, तो कुछ समय के लिए चारा देना बंद कर दें यदि सुबह मछलियां पानी की सतह पर मुॅह निकालकर सॉस लेती दिखें तो तुरंत एरेटर चलाएॅ या तालाब में ताजा पानी आने की व्यवस्था करें, तालाब में कीटनाशक, रासायनिक खाद या गंदा पानी जाने से रोकें यदि कोई मछली बीमार या मृत दिखाई दे तो उसे तुरंत तालाब से निकालकर सुरक्षित तरीके से नष्ट करें और मत्स्य विभाग से संपर्क करें, प्रतिदिन तालाब का विशेष रूप से सुबह के समय निरीक्षण करें, मछलियों में बीमारी या कोई असामान्य स्थिति दिखाई दे तो तुरंत मत्स्य विभाग या मत्स्य विशेषज्ञ से सलाह लें, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी पर ध्यान रखें और पहले से आवश्यक तैयारी कर लें, सावधानी बरतें, तालाब सुरक्षित रखें और मछली उत्पादन को नुकसान से बचाएं, बरसात में नियमित निगराी ही बेहतर मत्स्य उत्पादन के लिए आवश्यक है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button