IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना लक्सा लड़कियों को देखकर अश्लील हरकत व छींटाकसी करना पड़ा भारी,दो हुए गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कमिश्नरेट सीपी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं दिशा निर्देश में वाराणसी कमिश्नरेट थाना लक्सा भीड़भाड़, नाके चौराहे पर लड़कियों को देखकर अश्लील हरकत करने व छीटाकसी करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना लक्सा राजू कुमार की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील हरकत व छींटाकसी करने वाले दो शोहदों को सोमवार को मेला पार्किंग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए शोहदों के नाम क्रमशः गोविंद चौरसिया पुत्र स्वर्गीय मोहनलाल चौरसिया निवासी पुराना पान दरीबा सूरजकुंड थाना लक्सा वाराणसी तथा दूसरे का नाम राहुल यादव पुत्र प्रभु नारायण यादव निवासी शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा वाराणसी बताया गया। अभियुक्तों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार द्वारा बताया गया कि जरिए मूखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति मजदा पार्किंग के सामने सरेआम रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं को देखकर छींटाकसी करने, अश्लील गाने व अश्लील हरकत कर रहे हैं। तभी मौके पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार शोहदों को भा0द0वि0 की‌ धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार, उ0नि0 विनोद कुमार, म0कां0 गीता, म0कां0 कंचन देवी, म0कां0 सलोनी पाण्डेय आदि शामिल

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button