IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News उपमंडल सिहमा के सूरजमल जेई की सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल सिहमा के सूरजमल जेई की सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को उपमंडल सिहमा में स्टाफ तथा अन्य बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने बिजली विभाग में 26 साल फरीदाबाद, नारनौल, अटेली, सिहमा में अपनी सेवा दी। इस मौके सिहमा सब डिवीजन के एसडीओ राजकुमार यादव ने उनकी सेवानिवृत्त पर दीर्घायु व स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके साथी नरेंद्र सिंह जेई ने कहां की सूरजमल जेई बिजली विभाग के लिए रीड की हड्डी है। जो बड़े ही ईमानदार और कुशलता के धनी व्यक्ति है। पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपना कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं। जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी। सभी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत व स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया। इस मौके पर भूप सिंह बड़ेसरा, भूपेंद्र सरदार, गजराज जेई, नरेंद्र सिंह जेई, क्लर्क विक्रम प्रदीप फोरमैन, !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button