IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News भीम आर्मी चीफ के लिए की जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग । उपायुक्त की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

दोषियों को गिरफ्तार कर केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए- नवीन थाना

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 

 नारनौल  भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद पर साहनपुर के देवबंद में हुए कातिलाना हमले की घोर निंदा करते हुए आज दिनांक 29 जून 2023 को जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़, स्थित नारनौल की अनुपस्थिति में तहसीलदार गजे सिंह के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य मांग चंद्रशेखर आजाद पर हुए कातिलाना हमले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई अमल में लाई जाए व गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए । भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नवीन थाना ने कहा उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाए । ज्ञापन के समय कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट , प्रधान विमल सांवरिया , सुरेंद्र अंबेडकर ,शेर सिंह , कृष्ण तोबड़ा ,खुशवंत सिंह , मंजीत बादल ,अमित राय मलिकपुर, प्रीतम नारोलिया ,शशिकांत कृष्ण कुमार, चंद्रजीत सांवरिया व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button