छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News जिसमे पानी का बहाव नही होने से लगभग 5 फीट पानी भरा हुआ है

रिपोर्टर  गौरीशंकर पिपरे दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़

बालोद;दल्ली ; कुसुमकसा नेशनल हाइवे सड़क के निर्माणधीन पुलिया बनाने से पूरे मिट्टी खोदकर छोड़ दिए और ना ही पुलिया में किसी भी प्रकार का कोई वाल नही होने से पुलिया में भी 20 फीट पानी भरा हुआ है। रोड से लगे कुसुमकसा का उप स्वास्थ केंद्र है। जिसमे पानी का बहाव नही होने से लगभग 5 फीट पानी भरा हुआ है जबकि इस उप स्वास्थ केंद्र में रोजाना कई मरीज पहुंचते है कुसुमकसा का ये एक मात्र जच्चा बच्चा जांच केंद्र है गर्ववती महिलाओं का भी नियमित जांच भी यही होता है और प्रसव भी यही कराया जाता है आयुष्मान कार्ड भी यहां बनता है। उप स्वास्थ केंद्र में पानी घुसने से मरीजों का बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है पानी से पूरे सोलर मशीन भी खराब होने की आशंका है कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस, उप सरपंच दीपक यादव ने बताया समय पूर्व प्रशासन को अवगत कराने पर भी प्रशासन आंख मूंद कर सोई रहती है। पुलिया में पानी भरने से आज पास के घरों में भी पानी का रिसाव हो रहा है। मवेशी अगर पुलिया में घुसा तो सुरक्षित वापस भी नही आ सकता !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button