Madhya Pradesh News : छतरपुर पुलिस की अपील—पुल-पुलियों एवं रपटों पर रखें विशेष सावधानी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बरसात के मौसम में नाले, नदी-नालों, रपटों एवं छोटे-बड़े पुल-पुलियों पर बारिश का पानी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए छतरपुर पुलिस की आमजन से अपील है कि जलस्तर बढ़ने अथवा तेज बहाव की स्थिति में ऐसे स्थानों से आवागमन करने से बचें।
सावधानियां एवं दिशा-निर्देश—
– तेज बहाव वाली धाराओं, रपटों एवं पुल-पुलियों पर मछली पकड़ने के लिए न बैठें।
– बहते पानी के पास वाहन से स्टंट करना अथवा फोटो-वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है, इससे बचें।
– बाइक, कार या अन्य वाहन से तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास न करें।
– पानी की गहराई एवं बहाव का सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता, इसलिए जलमग्न रपटों को पार न करें।
– रात्रि के समय अथवा कम दृश्यता की स्थिति में ऐसे स्थानों पर जाने से पूरी तरह बचें।
– बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी-नालों, रपटों एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
– प्रशासन/पुलिस द्वारा किसी मार्ग को बंद किए जाने की स्थिति में बैरिकेडिंग अथवा निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
📞 आपात स्थिति में छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर संपर्क करें।
सुरक्षित रहें, सावधान रहें।
छतरपुर पुलिस द्वारा जनहित में जारी।


Subscribe to my channel