छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News महासमुन्द : खड़ी स्कूटी से 4 लाख का गांजा जप्त

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

महासमुन्द पुलिस ने लावारिश हालत में खड़ी स्कूटी वाहन से 4 लाख का गांजा जप्त किया है. 26 जून को पुलिस को मुखबिर से मोबाइल द्वारा सुचना मिला की एनएच 353 रोड़ महासमुन्द पुराना अस्पताल के पास एक स्लेटी रंग का स्कूटी होण्डा DIODLX क्र. CG NS 4107 लवारिस हालत में खडी है, जिसमें एक भूरे रंग का कार्टून एवं काला रंग का बैग जिसमें मादक पदार्थ गांजा जैसा कुछ है. सुचना के बाद पुलिस एनएच-353 रोड महासमुन्द पुराना अस्पताल के पास पहुंची, जहाँ एक स्लेटी रंग की स्कूटी होण्डा DIODLX क्र. CG NS 4107 मय चाबी के लवारिस हालत में खडी मिली, स्कूटी वाहन का जिला पासिंग नम्बर खरोचा हुआ है. स्कूटी के हेण्डल एवं सीट के बीच में एक भूरे रंग के कार्टून एवं एक काला रंग का बैग रखे मिला. उक्त वाहन के चालक का आस-पास पता तलाश किया गया लेकिन पता नहीं चला. स्कूटी वाहन में रखे भूरे रंग के कार्टून एवं काला रंग के बैग का तलाशी लेने पर भूरे रंग के टेप से लपेटा हुआ 04 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 20 किलो ग्राम कीमती 4 लाख रुपये मिला जिसे जप्त किया गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 20(b)-LKS के तहत अपराध कायम किया है.

CG : राजेश मूणत की जनहित याचिका हाई कोर्ट में खारिज, पूर्व मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 जुलाई से लागू होगा नया रोस्टर, पढ़ें पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़

CG : बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़

बसना : ढ़ाई लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
जिला महासमुंद

बागबाहरा : ट्रेक्टर की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत
जिला महासमुंद

बसना : 19 वर्षीय युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान तोड़ा दम
जिला महासमुंद

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button