उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News नैनीताल Republic Day भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, पुलिस और एसएसबी अलर्ट

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. एसएसबी और स्थानीय पुलिस आने जाने वालों की तलाशी ले रही है. साथ ही डॉग स्क्वॉयड और पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही है.

हल्द्वानी:गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस को अलर्ट किया गया है. कुमाऊं रेंज के आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया धारचूला और चंपावत दोनों जगह अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके साथ ही राज्य के बॉर्डर तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसके बाद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान भी चला रही है. आईजी नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि पूरे रेंज में पुलिस अलर्ट मोड पर है. जगह-जगह सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव को शांतिपूर्वक मनाया जा सके, इसके लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर हैं. उन्होंने कहा भारत नेपाल सीमा पिथौरागढ़ और बनबसा पर विशेष चौकसी बढ़ाई गई है. जहां स्थानीय पुलिस और एसएसबी ने गश्त के साथ-साथ चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है. साथ ही आने जाने वालों लोगों की तलाशी भी ली जा रही है. इसके अलावा रेलवे और बस अड्डे पर भी विशेष चौकसी बढ़ाई गई है. डॉग स्क्वॉयड और पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं. इसके अलावा आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के साथ सिविल पुलिस भी ट्रेनों में आने जाने वाली संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. शहर के होटल में रुकने वाले लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है. कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी भी तरह का कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए कुमाऊं मंडल के सभी एसएसपी को अपने-अपने जिलों में चौकसी बढ़ाने और चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button