IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थान

Rajasthan News कालीखेड़ा क्षेत्र से भेज रहे अवैध रूप से दूसरे राज्यों में आयरन ओर खान विभाग व पुलिस ने पकड़ा एक डंपर

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना / पाटन क्षेत्र में रात के समय आयरन की तस्करी की जा रही है। पाटन इलाके में सक्रिय गिरोह आयरन को दूसरे राज्यों में भेजकर तस्करी कर रहा है। सहायक खनि अभियंता अमीचंद दुआरिया व खनिज अभियंता सतर्कता प्रमोद बलवदा ने बताया कि लादी का बास व कालीखेड़ा क्षेत्र में मुखबिर से आयरन की तस्करी होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पाटन पुलिस थाना की टीम की मदद से खान विभाग की टीम ने दबिश दी। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद एक डंपर आयरन ओर का अवैध निर्गमन करते हुए पकड़ा। उन्होंने बताया कि शाम पाटन वन विभाग के अधिकारी ने अवैध निर्गमन की संभावना व्यक्त की थी। मुखबिर ने पुख्ता सूचना मिलने के बाद देर रात टीम ने इलाके में जाल बिछा दिया। खान विभाग के दल में सर्वेयर धर्मसिंह कुमावत भी शामिल थे। जैसे ही देर रात आयरन से भरा डंपर आया तो टीम ने रुकवाकर जांच की तो अवैध रूप से आयरन से भरा मिला। टीम ने डंपर को जब्त कर थाना में खड़ा करवा दिया। पिछले 15 महीनो से आयरन और खनन पर प्रभावी रोक लगाई गई है। बावजूद गिरोह तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। टीम की ओर से अवैध खनन के हर प्रयास पर कार्यवाही की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button