IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : 12 सूत्रीय मांगों का पेंशनर्स ने दिया ज्ञापन

सिटी रिपोर्टर ऋषभराज पाठक बुरहानपुर म.प्र.

आज 18 अगस्त को प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश विधुत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन दोनों के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञापन मां, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं मां, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश भोपाल के नाम मां, कलेक्टर महो, जिला बुरहानपुर के माध्यम से प्रेषित किया गय। उक्त ज्ञापन प्रांतीय निकाय के आव्हान पर एवं उन के मार्गदर्शन, दिशा-निर्देश अनुसार पेंशनर्स की चली आ रही लम्बित पुरानी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया।

अता उल्ला खान जिलाध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष ने बताया कि मुख्य मांगों में 02 प्रतिशत महंगाई राहत ( D,R, ) जनवरी 2026 से तत्काल आदेश जारी किये जावे, जुलाई 2019 से केन्द्र तिथि से महंगाई राहत का नियमित भुगतान किया जाकर और केन्द्र के अनुरूप राहत नहीं देने से जुलाई 2019 से दिसम्बर 2025 तक 90 माह का बकाया ऐरियर 3 प्रतिशत भुगतान किया जावे। सातवें वेतन आयोग का 27 माह ओर छठे वेतन आयोग का 32 माह का ऐरियर का भी भुगतान हो, पेंशनर्स के लिए निःशुल्क उपचार, कैशलैस ईलाज, स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू हो, अतिरिक्त पेंशन 65 वर्ष,70 वर्ष,75 वर्ष और 80 वर्ष में क्रमशः 5 प्रतिशत,10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत, 20 प्रतिशत दी जावे। श्री के,डी, मिश्रा जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधुत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन ने बताया कि विधुत मण्डल के पेंशनरों को पेंशन की गारंटी दी जावे तथा जिला कोषालय से पेंशन भुगतान की व्यवस्था की जावे । ज्ञापन का वाचन श्री प्रकाश मराठे उपाध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया एवं आभार उपेन्द्र जैन जी उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश विधुत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा माना गया। श्री राम दास सगरे कोषाध्यक्ष द्वारा सम्पूर्ण संचलन और ज्ञापन की कार्यवाही सम्पन्न किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button