IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

जीएम ने नीमकाथाना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

जीएम ने नीमकाथाना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कियाः दोहरीकरण कार्य की समीक्षा, समितियों ने नई ट्रेनों और ठहराव की मांग रखी उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (GM) पंकज शर्मा ने बुधवार को नीमकाथाना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और चल रहे रेल कार्यों की जानकारी ली। दौरे के दौरान मुख्य रूप से फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के दोहरीकरण कार्य की समीक्षा की गई। GM के निरीक्षण के दौरान नीमकाथाना रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति और रेलवे सलाहकार समिति की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इसमें स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, नई रेल सेवाएं शुरू करने और यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की गई। दो ट्रेनों के ठहराव की प्रमुख मांग ज्ञापन में उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और राजस्थान हमसफर साप्ताहिक ट्रेन का नीमकाथाना स्टेशन पर जल्द ठहराव देने की मांग की गई। इसके अलावा जयपुर से दिल्ली के बीच रींगस-नीमकाथाना-नारनौल मार्ग से सीधी नियमित ट्रेन शुरू करने की मांग भी रखी गई। समिति ने जयपुर-भिवानी ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू कर उसे जयपुर-नारनौल के बीच चलाने, रेवाड़ी-रींगस ट्रेन को जयपुर जंक्शन तक बढ़ाने और नीमकाथाना-जयपुर के बीच एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की। धार्मिक स्थलों के लिए नई ट्रेनों की मांग समिति ने नीमकाथाना से हरिद्वार, माता वैष्णो देवी कटरा, हावड़ा, तिरुपति बालाजी और उज्जैन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग भी की। समिति के अनुसार, इन सेवाओं से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी। ATM, खानपान और पार्सल सुविधा शुरू करने की मांग यात्री सुविधाओं को लेकर स्टेशन पर ATM, खानपान की व्यवस्था, टी-स्टॉल और पार्सल सुविधा शुरू करने की मांग की गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने और GRP की गश्त बढ़ाने की मांग भी रखी गई। समिति ने प्लेटफॉर्म पर अन्य यात्री सुविधाओं में सुधार करने पर भी जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button