छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मार्ग दर्शन में जुआ सट्टा, अवैध शराब, गांजा के कारोबार पर नियंत्रण व अकुंश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाये जा रहा हैं ।

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में जुआ सट्टा, अवैध शराब, गांजा के कारोबार पर नियंत्रण व अकुंश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाये जा रहा हैं । मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पाउवारा के मौजीराम चंद्राकर जो मोटर सायकल में घुम-घूम कर अवैध अंग्रेजी शराब बिकी करता हैं सूचना मिलने पर ग्राम गुढियारी चौक पर नाकाबंदी किया गया, ग्राम आमलोरी की ओर से मौजीराम चंद्राकर अपने मोटर सायकल क. CG 07 AY 1928 के सामने पेट्रोल टंकी के उपर एक जूट के बोरा में अवैध रूप से 42 नग अंग्रेजी शराब पौवा रखा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिससे पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 42 नग पौवा ग्रांड कोलबिया अंग्रेजी शराब 7.560 वल्क लीटर कीमती 5040 रूपये का एवं अवैध शराब परिवाहन करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AY 1928 कीमती 15000 रूपये का जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 ( 2 ) आब0 एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम जु, आरक्षक भीषम करैत का विशेष भूमिका रहा हैं। क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button