ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं सदस्यता अभियान को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जयपुर द्वितीय की मीटिंग  जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत की अध्यक्षता एवं मुख्य आतिथ्य जय कांत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवासी कार्यकर्ता के सानिध्य तथा जय राम जाट प्रदेश सह संगठन मंत्री के निर्देशन में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय  जयपुर द्वितीय के पदाधिकारी गण  तथा पांच उप शाखाएं विराटनगर ,कोटपूतली, पावटा ,शाहपुरा एवं आमेर पदाधिकारी गणों  संयुक्त मीटिंग गायत्री चेतना केंद्र शाहपुरा में आयोजित की गई। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के वार्षिक सदस्यता अभियान को गति देने,प्रदेश संगठन के 11 सूत्रीय मांग पत्र, वृक्षा रोपण  ,परिंडा अभियान,शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर  चर्चा- परिचर्चा की गई।बैठक के मुख्य अतिथि जय कांत ने कहा कि हमें संगठन के वार्षिक सदस्यता अभियान को उत्सव के रूप में मनाते हुए प्रत्येक विद्यालय में जाकर प्रत्येक शिक्षक के साथ विचार विमर्श करते हुए हमें सदस्यता को अब तक के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करना है। उन्होंने टीम और टोली बनाकर सदस्यता करने का सुझाव  दिया ।

मंच संचालन  अर्जुन सिंह जाट जिलामंत्री ने किया । मीटिंग में जयराम जाट, बजरंग सिंह शेखावत,मदन लाल मीणा,  मक्खन शर्मा,ब्रह्मदत्त शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रंजू सुरोलिया, रणवीर सिंह शेखावत, महेंद्र बुनकर, अजीत कुमार वर्मा , गजानंद सैनी, मोनिका गौड़, विमला शर्मा, रामशरण पलसानिया ,कैलाश चंद सैनी, रजनी शर्मा ,जयराम यादव, रतन सिंह शेखावत, धर्मपाल कनौजिया ,ओमप्रकाश बुनकर, मीना शर्मा ,रतन कंवर ,ममता यादव ,रोहित यादव, गोपाल जाट, श्रवण मीणा ,रामस्वरूप शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button