अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News छतरपुर 22 सालो से डीईओ कार्यालय में पदस्थ भ्रष्ट जीतेन्द्र गौर की कमिश्नर सागर से हुई शिकायत

डीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 जीतेन्द्र कुमार गौर को अनेक शिकायतों में जांच में दोषी पाए जाने पर विगत दिनों जेडी सागर ने किया था निलंबित

✍️राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

विभागीय जांच चलने के बाद भी नियम विरुद्ध तरीके से पुनः करवा ली उसी स्थान पर पदस्थापना 

 कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर डीईओ कार्यालय में फिर से पदस्थ हुए सेटिंगबाज जीतेन्द्र कुमार को हटाए जाने की मांग

छतरपुर डीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 जितेंद्र कुमार के कारनामों की कमिश्नर से हुई शिकायत, 22 वर्षों से पदस्थ जितेंद्र कुमार गौर को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर किया गया था निलंबित, सूत्रों की माने तो जीतेन्द्र कुमार ने लेन देन कर पुनः जिला शिक्षा कार्यालय में कराई है पदस्थापना, भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित जीतेंद्र कुमार गौर की चल रही है विभागीय जांच लेकिन नियम विरुद्ध तरीके से फिर से जीतेंद्र कुमार गौर की कर दी गई डीईओ ऑफिस छतरपुर में पदस्थापना जहा वह 22 वर्ष से पदस्थ थे और सारे आरोप डीईओ ऑफिस से ही सबंधित है। तीन संघों के पदाधिकारी डॉक्टर बीपी चौरसिया, देवेंद्र हिंगवासिया एवं अनिल पटेरिया ने बताया कि उसी ऑफिस में पदस्थापना होने से जीतेंद्र कुमार कर सकते हैं विभागीय जांच प्रभावित, उन्होंने कहा कि जब तक जीतेंद्र कुमार की विभागीय जांच चल रही है तब तक उन्हें डीईओ कार्यालय से हटाया जाए, उन्होंने कहा कि जीतेंद्र कुमार की बहाली आदेश किया जाए निरस्त, जिससे विभागीय जांच निष्पक्ष रुप से हो सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button