अपराधगुजरातब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News सुरत झांपा बाजार में अधेड़ मसाज कर्मचारी की हत्या, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हो गया

✍️रिपोर्टर चंद्रकांत ऐन रोहित सुरत गुजरात

बॉडी मसाज के दौरान एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई

सूरत में हत्या का एक और मामला सामने आया है। झांपा बाजार तैयबी मोहल्ला में एक अधेड़ पुरूष की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। मसाज कराने आए युवक ने अधेड़ की हत्या करने का खुलासा किआ। हत्यारे युवक ने पुलिस से कहा की मृतक समलैगिंग था और मेरी मंगेतर को कहा की मै भी गे हु और ड्रग्स का नशा करता हु जिसके कारण मेरी सगाई टुट गई। इस लिए आवेश में आकर समद की हत्या कर दी

झांपा बाजार में अधेड़ की हत्या

सूरत शहर के झांपा बाजार इलाके के तैयबी महोल्ला निवासी 55 वर्षीय अधेड़ शाह मोहम्मद का कत्ल किया हुआ शव उसके ही कमरे में मिला था। अधेड़ मोहम्मद शाह की मौत की सूचना उसके भाई को आसपास रहने वाले लोगों ने दी। जहां पुलिस जांच में अधेड़ की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात सामने आई ।

बॉडी मसाज देने के दौरान अधेड़ की मौत

शाह मोहम्मद एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति जिसकी हत्या की गई। वह मालिश चिकित्सक के रूप में काम कर रहा था। फिजियोथेरेपी के लिए जरूरी बॉडी मसाज शाह मोहम्मद अपने घर पर ही करते थे। कुछ मामलों में वे उस व्यक्ति के घर जाते थे और मालिश करते थे। फिर उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज शाह मोहम्मद का शव उनके कमरे में हत्या की हुई हालत में पाया गया पुलिस को सूचना मिलते ही काफिला मौके पर पहुंचा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बारे में एसीपी आर. आर. अहीर ने बताया, अधेड़ व्यक्ति अपने घर पर मसाज का काम कर रहा था उसकी हत्या कर दी गई । पुलिस ने आसपास के सभी लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी को भी चेक किया। पुलिस को बिल्डिंग के एक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में नजर आ रहे युवक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

आरोपी की बता सूनकर पुलिस भी चौंक गई

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 17 वर्षीय शेख अस्फाक अहमद को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसकी बात सूनकर पुलिस भी हैरान रह गई। अस्फाक ने कहा की समद समलै‌गिंग था। उसे बार बार गंदे इशारे करके बुलाता था। अस्फाक की जिस लडकी से निकाह तय हुआ था उसे जाकर समद ने कहा की अस्फाक गे समलैगिंग है और एमडी ड्रग्स का नशा करता है। जिसके कारण सगाई तुट गई और आवेश में आकर समद की हत्या कर दी। अस्फाक के पिता कसाई है और अस्फाक भी दुकान पर कसाई का काम करता है। इस लिए अस्फाक ने बकरा काटने के चाकू से ही समद की हत्या कर दी

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button