अपराधगुजरातब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News सूरत हाई प्रोफाइल जीवन शैली जीने के लिए बाइक चोरी करता था युवक पकड़ा गया

रिपोर्टर चंद्रकांत ऐन रोहित सुरत गुजरात

सूरत में रांदेर पुलिस ने अजीबोगरीब शौक रखने वाले एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 10 बाइकें बरामद कर चोरी की 10 वारदातों को सुलझाया गया। जांच में सामने आया कि वह समाज में हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल जीने के लिए सूरत ही नहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों से वाहन चोरी कर रहा था।

पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा

सूरत में रांदेर पुलिस के जवान गश्त पर थे और गुप्त सूचना के आधार पर 19 वर्षीय आरोपी जुनैद जमील शाह को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर, उसने कबूल किया कि वह वाहन मरम्मत के कारोबार में शामिल था और उसने 9 अन्य बाइक भी चुराई थी। लिहाजा पुलिस ने 9 और बाइकें बरामद करने के साथ कुल 10 बाइकें जब्त कीं।

कई थानों के अपराध सुलझाए गए

पुलिस जांच में जहांगीरपुरा, रांदेर, कापोद्रा व राजकोट शहर के बी डिवीजन थाने में दर्ज वाहन चोरी के 10 मामलों को सुलझाया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में अठवा थाने में भी अपराध दर्ज किया गया था।

धार्मिक स्थलों, उद्यानों और सार्वजनिक स्थानों से वाहन चोरी करता था

वह वाहन मरम्मत व्यवसाय से जुड़ा था, इसलिए वह बाइक के ताले खोलना और तोडऩा जानता था। जिसके लिए आरोपी मौके का फायदा उठाकर सूरत शहर और गुजरात राज्य के विभिन्न शहरों में विभिन्न धार्मिक स्थलों, उद्यानों और सार्वजनिक स्थानों से वाहन चोरी करता था और उन्हें अपने निजी इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल करता था। उपयोग के बाद में गुजरात राज्य और राज्य के बाहर वाहनों को बेचने के इरादे से सुनसान जगह पर वाहन छुपा देता था। रांदेर पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button