मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News सीहोर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई दुर्घटना में जान बचाने वालों को मिलेगा पुरस्कार

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात को सुगम बनाने आवश्यक कदम उठाने के दिए गए निर्देश

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला सीहोर मध्यप्रदेश

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात को सुगम बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने तथा उनके ड्रायविंग लायसेंस निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कुबेरेश्वर धाम में आगामी माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए बेहतर व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने की कार्यवाही एवं रेक्टीफिकेशन की कार्यवाही निरन्तर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह विश्लेषण कर सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी सड़क सुरक्षा की मीटिंग में उपलब्ध कराएं। वाहनों की ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए हाईवे के टोल नाकों के पास स्पीड राडार गन द्वारा वाहनों पर कार्यवाही की जाए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने रोड निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे जिले में सभी प्रकार की सड़कों का सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि सभी सड़कों पर संकेतक, पुल एवं पुलिया क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मदद करने वाले व्यक्तियों को पुरूस्कृत करने के लिए समिति को तुरंत प्रस्ताव भेजे ताकि नेक व्यक्तियों को शीघ्र पुरूस्कृत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित सभी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण वाले स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए ताकि ट्रैफिक संचालन में बाधा न हो। बैठक में एसपी अवस्थी ने वाहनों की नियमित जांच करने और कार्यवाही करने के आरटीओ तथा यातायात पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने कुबेरेश्वर धाम में सुगम यातायात का प्लान बनाने के लिए भी कहा। बैठक के एजेंडे के बारे में जिला परिवहन अधिकारी श्री रितेश कुमार तिवारी ने विस्तार से जानकारी दी। भारत सरकार के भू-तल परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा दुर्घटना होने पर घायलों की जान बचाने तथा शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना संचालित की जा रही है। दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ नहीं की जायेगी। जान बचाने पर संबंधित व्यक्ति को पांच हजार रुपये का पुरस्कार कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के निर्णय के पश्चात दिया जायेगा। कलेक्टर ने जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घयलों की जान बचाने वाले व्यक्ति का नाम समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button