स्वदेशी मेला जगदलपुर (बस्तर) की तैयारी शुरू
जगदलपुर बस्तर में स्वदेशी की भावना को बढ़ाने के लिए गत वर्ष भव्य मेला लालबाग मैदान में आयोजित किया गया था। इस मेले में बड़ी संख्या में स्वदेशी स्टॉल लगाया गया था। जिसमें लोगों ने रुचि ली बहुत सारी स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी बिक्री हुई। इस आयोजन में गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह का भी आगमन हुआ था। यह आयोजन इस वर्ष लालबाग मे 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होना निश्चित किया गया है। इसके लिए बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के भवन में सभी स्वदेशी के कार्यकर्त्ता लोगों को और शहर की नागरिकों को सलाह मशविरा के लिए आमंत्रित किया गया था।

इस बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किये। सबसे पहले सुब्रत चाकी जी प्रांत संपर्क प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच एवं प्रान्त मेला प्रमुख ने प्रस्तावना प्रस्तुत किया। जिसमें कार्यक्रम के बारे में बातें कही गई थी। श्याम सोमानी अध्यक्ष बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार से चर्चा कर बिक्री योग्य वस्तुओं और सामग्रियों को जीएसटी से छूट मिलने पर चर्चा करने की बात कही।

इस बैठक में जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने कहा कि स्वदेशी की भावना हर भारतवासियों में होनी चाहिए इससे भारत और सुदृढ़ समृद्ध होगा। नगर निगम जगदलपुर की ओर से जो भी संभव होगा हम उसे पूरा करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। स्वदेशी जागरण मंच बस्तर संभाग संयोजक डॉक्टर राम राकेश जांगिड़ ने कहा कि जगदलपुर बस्तर में गत वर्ष जो भी स्वदेशी जागरण मंच के कार्य हुए है उसे राष्ट्रीय स्तर पर मिशाल के तौर पर देखा गया है जिसके लिए जगदलपुर बस्तर के वासी तथा स्वदेशी के कार्यकर्त्ता बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर रायपुर से मेला टीम जी आर जगत (स्वदेशी पत्रिका प्रांत प्रमुख) जयेश पांचाल (मेला प्रबंधन प्रतिनिधि) विवेक पांडे जिला प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे प्रोग्राम के अंत मे मेला आयोजन समिति की घोषणा डॉ जांगिड़ जी द्वारा की गई जो निम्न प्रकार है,, मेला सयोंजक किशोर पारीख स्वगात समिति अध्यक्ष श्याम शोमानी स्वागत समिति सचिव श्रीमान संजय पांडे ,मेला महिला कार्यप्रमुख श्रीमती कल्पना शर्मा मेला सह सयोजक अनिल लुकड़ एवं लक्मण झा । मंच संचालन विधु शेखर झा ने किया।



Subscribe to my channel