IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए बस्तर की सखी केंद्र प्रशासक श्रद्धा श्रीवास्तव राज्य स्तरीय नारी सम्मान से हुईं सम्मानित

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘नारी सम्मान’ समारोह में बस्तर जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रद्धा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें महिलाओं को सुरक्षा एवं विधिक संरक्षण प्रदान करने के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान हेतु नामांकित किया गया था।

राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी बाजपेयी नवीन सभागार में पिछले दिनों यह गरिमामयी कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह समारोह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, लैंगिक समानता, विधिक संरक्षण और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसी मंच पर प्रदेश भर में संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने वाली सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासकों तथा नवा बिहान योजना की जिला संरक्षण अधिकारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें बस्तर से श्रद्धा श्रीवास्तव शामिल रहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button