मध्यप्रदेशशिक्षा

Madhya Pradesh News भोपाल पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 7 दिवस में आवेदन करायें – कलेक्टर लवानिया ने दिये निर्देश

सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएं

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश

अनुसूचित जनजाति विभाग त्वरित कार्रवाई करें  कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी स्कूल कॉलेजों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र – छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अधिक से अधिक आवेदन करायें। इसके लिए कॉलेज, छात्रावासों में फ्लेक्स और अन्य माध्यम से जानकारी उपलब्ध करायें। कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं को इस संबंध में एडमिशन के समय ही बताया जाए और उससे संबंधित दस्तावेजों की सूची की लिस्ट उपलब्ध कराई जाए जिससे आवेदन करते समय कोई समस्या नहीं हों।कलेक्टर लवानिया ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेलों के प्रतिनिधियों से कहा कि शासन की सूचनाएं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध होना चाहिए इसके लिए कॉलेज स्तर पर भी बुकलेट या पम्पलेट उपलब्ध कराये जिससे उनको उपलब्ध होने वाली छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध हो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाई गई बैठक में एडीएम श्री दिलीप यादव, सहायक आयुक्त श्री अवनीश चतुर्वेदी और कॉलेजों के प्रतिनिधि उपलब्ध रहें। कलेक्टर लवानिया ने कहा कि केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र – छात्राओं को अनेक सुविधा उपलब्ध करा रही है जिससे सभी को समान अवसर उपलब्ध हो और रोजगार के सथ समाज में अपने लिए विशेष स्थान बना सकें। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी संस्था प्रभारी अपनी अपनी संस्था में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क का निर्माण करें वा विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत आवेदन कराए जाना सुनिश्चित करें।

सभी अपनी अपनी संस्था में विषयवार/कक्षावार/सेमेस्टरवाइज अध्ययनरत विद्यार्थियों (अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के) की जानकारी लेकर, प्रोफाइल पंजीयन कराना वा समीक्षा कर ऑनलाइन आवेदन संस्था प्रमुख द्वारा भरवाने की सुविधा प्रदान करवाएंगे।
सभी शासकीय अशासकीय संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन भरवाने की कार्यवाही 3 दिवस में पूर्ण कराकर जानकारी उपलब्ध कराई जावे। आगामी 7 दिवस उपरांत इसकी समीक्षा पुनः की जावे वा डिफाल्टर संस्थाओं की बैठक कलेक्टर कार्यालय में पुनः रखी जाए। कोई विद्यार्थी आवेदन भरने से ना छूटे यह सुनिश्चित किया जाए। PURC,AFRC से संबंधित अपनी अपनी संस्था में संचालित पाठ्यक्रमों की फीस समय पर निर्धारित करावेन वा AFRC,PURC लाइन डिपार्टमेंट को यथास्थिति शासकीय, अशासकीय संस्थाओं द्वारा समय पर प्रवेश डाटा उपलब्ध कराया जाए ताकि एडमिशन डाटा पोर्टल पर प्रदर्शित हो सके एवं संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन भरना सुनिश्चित कर सके। गांधी मेडिकल कॉलेज द्वारा नर्सिंग,पैरामेडिकल संस्थाओं की जांच समय पर पूर्ण की जाए। विद्यार्थियों के द्वारा फार्म भरते समय प्रथम वर्ष में आवश्यक जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज समुचित रूप से पोर्टल पर आवेदन के साथ अपलोड कराने का विशेष ध्यान रखा जाए व पोर्टल पर एक बार अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स जो लोकसेवा की डिपोजिटरी से ऑनलाइन वेरिफाइड हेन उनकी मांग विद्यार्थी से नही की जाए। आय प्रमाण पत्र 1 वर्ष से अधिक पुराना नहीं हो, व एक बार प्रवेश के समय प्रस्तुत आय प्रमाणपत्र उस निर्धारित कोर्स की पूरी अवधि के लिए मान्य किया जाए। जिन विद्यार्थियों के रिजल्ट पोर्टल पर अपडेट नही किए गए हेन उन्हें तत्काल अपडेट किया जाए ताकि विद्यार्थी अपना छात्रवृत्ति आवेदन समय पर भर सकें, उनको अपने पास से फीस जमा करने हेतु बाध्य ना किया जाए। आवास सहायता के प्रकरणों में पात्र विद्यार्थियों को तत्काल आवेदन कराना सभी संस्थाएं सुनिश्चित करें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button