ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News दवा मंडी के बीच लापरवाही का ढेर, बैंक मोड़ की गली में सड़कों पर सड़ रही एक्सपायरी दवाइयां

तीन दिनों से बदबू के बीच फेंकी पड़ी हैं दवाइयां, कार्रवाई का इंतजार कर रहे स्थानीय लोग

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

धनबाद। शहर के व्यस्त बैंक मोड़ क्षेत्र स्थित रे टॉकीज की गली में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयों को खुलेआम फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जहां ये दवाइयां पड़ी हैं, वहां से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर सैकड़ों दवा दुकानें संचालित होती हैं। इसके बावजूद दवा निस्तारण के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पिछले करीब तीन दिनों से भारी मात्रा में दवाइयों की शीशियां और अन्य मेडिकल सामग्री सड़क किनारे पड़ी हुई हैं। दवाइयों से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दवाइयां किसने फेंकी और कब फेंकी गईं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं नगर निगम की सफाई गाड़ियां भी अब तक इन दवाइयों को उठाने नहीं पहुंची हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि लगातार फैल रही बदबू के कारण दुकानों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने सिविल सर्जन से मामले का संज्ञान लेते हुए दवाइयों के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button