Rajasthan News झालावाड़ थानाधिकारी का फोटो लगाकर व्हाट्सएप जरिए पैसे की कर रहे मांग
शातिर बदमाशो ने ऑनलाइन ठगी का स्वरूप बदला थानाधिकारी ने की अपील ऐसे संदेश काल से बचे

रिपोर्टर अमित अग्रवाल, झालावाड़ राजस्थान
डिजिटल इंडिया के बढ़ते कदम का खास परिणाम आए या नही लेकिन शातिर बदमाशो ठगो के लिए यह हजारों लाखों रुपए ठगने का जरिया जरूर बन गया है जिस तरह आए दिन सोशल मीडिया एप्लीकेशन आदि से ठगी के साथ अब व्हाट्सएप के जरिए भी पैसे मांगने ठगी का मामला सामने आने लगे है।

वही अब बदमाशो शातिर ठगो ने पुलिस अधिकारी का प्रोफाइल पिक लगाकर कॉन्टैक्ट वालो से सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों रुपए पैसे मांगने खाते में डालने का मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले के डग थानाधिकारी अमरनाथ का फोटो लगाकर ठग चौमहला डग कस्बे के लोगो से पैसा मांग रहे है, इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है की हां मुझे भी कई काल आए है मेने स्टेटस भी लगा लिया है की ऐसा ठगी का कोई संदेश आए तो बचे। ऑनलाइन दिनोदिन आमजन के लिए बन रही आफत की पुड़िया, लेकिन इस पर कोई ठोस पुख्ता कार्यवाही नही और उधर बदमाशो की और रहे मजे। शातिर चोर डग चौमहला के लोगो को थानाधिकारी का फोटो लगाकर मोबाइल न.8249444632 से पैसे की मांग कर रहे है।



Subscribe to my channel