IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News कल जनपद में आएंगे डिप्टी सीएम, करेंगे सभा को संबोधित

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है | जिसके तहत 10 जून को संडीला के भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज में जनसभा में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहेंगे | जनसभा को सफल बनाने को लेकर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की तैयारी बैठक गुरुवार को डाक बंगले में कर सांसद अशोक रावत ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र से 20000 कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री को सुनने आएंगे | जनसभा की सफलता के लिए अभी से जुट जाएं | प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि लोकसभा के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता व समर्थक जनसभा में आएं | जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, विनोद राठौर, विष्णु दयाल शुक्ला, नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हर्ष वर्धन मिश्रा, पंकज अवस्थी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिवम शुक्ला मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button