ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : चोरी की घटना का सफल अनावरण, 4.40 लाख रुपये की पूरी रकम बरामद

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की गई पूरी धनराशि 4 लाख 40 हजार रुपये तथा पीली धातु की एक कान की बाली बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए थाना पुरकाजी पुलिस ने जांच एवं सुरागरसी के आधार पर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है तथा चोरी की गई सम्पूर्ण धनराशि और आभूषण बरामद कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ है।


Subscribe to my channel