IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महराजगंज में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बेटियों ने डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को बांधी राखी

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आईं बालिकाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बहनों का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चियों और युवतियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पढ़ाई एवं करियर को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी बेटियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि जनपद की बेटियां और बहनें परिवार एवं समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं।

उनकी सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बच्चियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर वे बेहिचक उनसे संपर्क कर सकती हैं। जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। रक्षाबंधन के इस भावनात्मक अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बहनों को राखी का शगुन भी प्रदान किया। शगुन पाकर बच्चियां और युवतियां बेहद खुश और भावुक नजर आईं। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस आत्मीय मुलाकात को अपने लिए यादगार बताया। रक्षाबंधन से पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित यह आत्मीय कार्यक्रम भाई-बहन के स्नेह के साथ बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देता नजर आया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button