IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, लाखों की नशीली दवाइयां बरामद

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाइयों और इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 72,000 नशीले कैप्सूल और 549 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 6 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बलेनो कार भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।


इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button