मध्यप्रदेशमनोरंजन

छतरपुर मध्य प्रदेश गौरव दिवस पर कवि बिहारी जी की जयंती पर भीड नही जुटा पाई नगर परिषद

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश पर बिजावर मे मनाया गया कवि बिहारी जी का गौरव दिवस

✍️ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बिजावर/ पत्र क्रमांक 741461/2021/18-1 दिनांक 07.01.2022 के द्वारा गौरव दिवस (City Day) का आयोजन किये जाने हेतु राज्य शासन द्वारा निर्देश दिये गये थे। और उक्त निर्देषों के परिपालन में नगर परिषद बिजावर के क्षेत्रांतर्गत रियासत बिजावर के महाराज सावंत सिंह जी के शासनकाल में अष्वनी शुक्ल विजया दषमी को बुन्देलखण्ड के बिजावर नगर में संवत 1946 की दिनांक 14.10.1888 को श्री विहारीलाल जी भट्ट का जन्म हुआ था। श्री भट्ट जी को महाराज सावंत सिंह जी के द्वारा राजकवि की उपाधि प्रदान की गई थी। जो आज भी संपूर्ण बुन्देलखण्ड में राजकवि के नाम से प्रसिद्ध है। श्री भट्ट जी की मृत्यु दिनांक 14.01.1961 को नगर बिजावर में हुई थी। ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत व स्थापत्य के आधार पर 14 जनवरी को गौरव दिवस (City Day) के रुप में मनाये जाने हेतु कवि सम्मेलन के नाम पर लोकल के कलाकारों द्वारा संगीत के कार्यक्रम का आयोजन अटल कम्युनिटीहाल बिजावर में शाम 4:00 बजे किया गया जिसमे नगरपरिषद के ना तो अध्यक्ष उपाध्यक्ष ना पार्षद नजर आए साथ मे नगर परिषद की उदासीनता के चलते कम ही श्रोता नजर आए कार्यक्रम मैं खाली कुर्सी एवं कार्यक्रम कर रहे कलाकार इंतजार करते रहे कि श्रोता अब आएंगे। मगर नगर परिषद की लचर व्यवस्था नगर परिषद के कर्मचारी अपनी ही मस्ती में मस्त रहते हैं। जब इस संबंध में सीएमओ से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि मैने अपने अधिनस्थ कर्मचारीयो से सभी नगरपरिषद के पूर्व वा वर्तमान अध्यक्ष व सभी पार्षद को सूचित किया था। अब नही आए तो क्या कर सकते है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button