IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शिवपुरी मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छत्री जैन मंदिर से चोरी गयी भगवान की मूर्तियों को शिवपुरी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बरामद कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

शिवपुरी में गत दिवस 11 जनवरी की तडके सुबह शिवपुरी वरि0 पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को सूचना मिली कि गुरुद्वारा चौराहा स्थित देहात थाना के क्षेत्रांतर्गत जैन मंदिर में चोरी हो गई है। तत्काल वरि0 पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शहर के तीनों थाना प्रभारी एवं एसडीओपी शिवपुरी को मौके पर तलब कर स्वयं पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर पहुचकर सूक्ष्मता से मौका मुआयना किया एवं घटना की सूचना से अति. पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर डी श्रीनिवास वर्मा को अवगत कराया, अति. पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी एवं आरोपियों की पतारशी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं क्राइम ब्रांच ग्वालियर को भी उक्त आरोपियों की पतारशी हेतु निर्देशित किया। मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और मामले के शीघ्र खुलासे के आदेसित किया ।

वरि0 पुलिस अधीक्षक महोदय के मिले निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव ने अपनी टीम के अधिकारी टीआई कोतवाली अमित भदौरिया , देहात टीआई विकाष यादव, एवं थाना प्रभारी फिजीकल कृपाल सिंह राठौर एवं एडी टीम एवं सायवर एवं उक्त थानों के अधिकरियो एवं कर्मचारियों की टीम के साथ मिलकर अज्ञात चोरों की तलाश प्रारंभ की पूरी पुलिस ने एक अच्छी टीम भावना से कार्य करते हुये सीसीटीव्ही कैमरों एवं सायवर की मदद से एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी पुलिस टीम ने घटना स्थल जैन मंदिर एवं कमलागंज क्षेत्र के लगभग 250 मकानों का गोपनीय सर्वे किया इसी आधार पर शीघ्र यह पता लगा लिया कि घटना में स्थानीय युवकों के साथ-साथ दीगर जिले के भी कुछ बदमाश शामिल है इस क्लू पर काम करते हुये थाना देहात के अपराध क्रमांक 07/23 धारा 457,380 भादवि के अज्ञात आरोपियों को खुलासा करते हुये घटना में शामिल सात युवकों में से पांच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई प्रतिमायें भी बरामद कर ली है ।

वरि0 पुलिस अधीक्षक श्री राजेष सिंह चंदेल ने उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को दस हजार रूपये नगद इनाम की घोशणा की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button