राजस्थानराज्य

Rajasthan News बीएलओ ने अवकाश अवधि में चुनाव संबंधी कार्य के बदले उपार्जित अवकाश की मांग लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर किशन लाल गुर्जर टोंक राजस्थान

टोंक । मालपुरा व टोडारायसिंह विधानसभा के समस्त बीएलओ ने सोमवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश व शीतकालीन अवकाश में किए गए कार्य के बदले उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा,साथ ही समस्त बीएलओ ने अपने पहचान पत्र बनवाने व बीएलओ किट उपलब्ध करवाने की मांग भी करते हुए ज्ञापन में बताया की इन अवकाश में समस्त बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ना हटाना नाम संशोधन आधार सीडिंग मोबाइल नंबर आदि कार्य सम्मिलित किये गए है,इस दौरान ज्ञापन देने में संजय सिंह, दिनेश कुमार जांगिड़, टीकम चंद वर्मा, अब्दुल वहाब, शंकर देव जाट, लाल चंद खटीक, धर्म चंद जैन, मो. अजीम, गौरी शंकर माली सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button