Jharkhand News रेलवे निर्माण साईट पर हमला व आगजनी मामले का खुलासा, तीन नक्सली गिरफ्तार

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
टीएसपीसी नक्सली प्रभात के इशारे पर हुई थी घटना, मजदूरों के साथ मारपीट व पोकलेन में आगजनी कर फैलाया था दहशत कोयलांचल में कार्यरत संवेदको और कोल व्यवसाईयों में दहशत फैलाकर लेवी और रंगदारी की रची थी साजिश प्रतिबंधित टीएसपीसी सब जोनल कमेटी का 06 नक्सली पर्चा, घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों का 3 मोबाइल फोन जप्त एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी को मिली कामयाबी, आईएससी प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी साईट पर हुई थी फायरिंग महेंद्र कुमार यादव, चतरा- झारखंड चतरा। विगत 31 मई को चतरा जिले के कोयलांचल टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित कढ़नी नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पुल निर्माण साईट पर हमला, आगजनी व फायरिंग मामले का खुलासा हो गया है। प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के नाम पर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी, मजदूरों से मारपीट व आगजनी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद एसपी राकेश रंजन द्वारा टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन नक्सलियों को धर दबोचा है। वहीं फरार मास्टरमाइंड टीएसपीसी नक्सली प्रभात समेत अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी को ले छापामारी अभियान तेज कर दिया है। 10-12 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने मचाया था तांडव टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि 31 मई को मध्य रात्रि में 10-12 की संख्या में आए अज्ञात हथियारबंद नक्सलियों के द्वारा शिवपुर-कठौतिया रेलवे निर्माण कार्य में लगी आईएससी कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के फुलवरिया स्थित कढ़नी नदी पर निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साईट पर हमला बोला था। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा मौके पर मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को फूंक दिया गया था। साथ ही कई राउंड फायरिंग करते हुए दहशत फैलाया गया था। फायरिंग के बाद नक्सलियों ने मौके पर टीएसपीसी नक्सली संगठन का पर्चा भी छोड़ा था। पर्चा के माध्यम से ठेकेदार को संगठन से संपर्क के बाद कार्य करने की चेतावनी दी थी। टीएसपीसी नक्सली प्रभात के इशारे पर हुआ था हमला एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के अनुसार व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से छदम उर्फ प्रभात जी के द्वारा टीएसपीसी संगठन के नाम पर कोयलांचल में विकास कार्य में लगे संवेदकों तथा कोल व्यवसायियों से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। व्हाट्सएप कॉल करने वाले की पहचान लातेहार जिला अंतर्गत बारियातू थाना क्षेत्र के रहिया गांव निवासी प्रेम गंझू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस पूरे घटना में प्रेम गंझू की ही मुख्य भूमिका रही है। प्रेम गंझू उर्फ प्रभात प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन में भी लंबे समय तक सक्रिय रहा है और कई नक्सल कांडों में आरोप पत्रित भी है। उसके पास एक हथियार भी है, जिसका भय दिखाकर वह आएदिन इलाके में छोटी-बड़ी घटना को अंजाम देता रहता है। संगठन पर नकेल के बाद गिरोह बनाकर फैला रहा दहशत मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार चतरा में सक्रिय प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध लगातार पुलिसिया कार्रवाई से घबराए नक्सली प्रभात के द्वारा एक गिरोह बनाकर नए अपराधियों से घटनाओं को अंजाम दिलाया जा रहा था। ताकि कोयलांचल में दहशत फैला कर लेवी और रंगदारी की वसूली की जा सके। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने टंडवा थाना क्षेत्र के बड़कीतरी गांव निवासी नक्सली मनोज गंझू, हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटांड गांव निवासी अर्जुन भोक्ता और संजय कुमार गंझू को गिरफ्तार किया है। वही मास्टरमाइंड टीएसपीसी नक्सली प्रभात समेत अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी को ले छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त नक्सली पर्चा और मोबाइल जप्त जांच के दौरान एसआईटी ने घटना में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का 3 मोबाइल समेत प्रतिबंधित एचपीएसपीसी सब जोनल कमेटी का आधा दर्जन नक्सली पर्चा और घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल JH13J0775 जब्त किया है। वही टेक्निकल सेल के सहयोग से अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी को ले कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी और सशस्त्र बल ने निभाई अहम भूमिका एसडीपीओ ने बताया कि एसआईटी में शामिल पुलिस निरीक्षक सह टंडवा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, पिपरवार थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक गोविंद कुमार, अशोक कुमार, भोला नाथ दास, रोहित कुमार यादव समेत टंडवा थाना के रिजर्व गार्ड, सैट और सशस्त्र बल के जवानों ने मामले के उदभेदन में अहम भूमिका निभाया है।


Subscribe to my channel