Madhya Pradesh News कलेक्टर ने एकल ग्राम योजनाओं की समीक्षा की
अतुल द्विवेदी गौरिहार फर्म पर एफआईआर के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर
कलेक्टर ने कहा नल जल योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पीएचई की एकल ग्राम योजनाओं की समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के सब इंजीनियर एसडीओ पर योजना में प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने प्रसार ट्रेडिंग कंपनी मुरैना को ब्लैक लिस्ट करने की निर्देश दिए। साथ ही अनुज द्विवेदी गौरिहार फर्म पर पब्लिक न्यूसेंस के मध्य नजर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई और कार्य नहीं कराया गया जिससे आमजन को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जो ठेकेदार कार्य नहीं करें उन पर कार्रवाई करते हुए री-टेंडर की प्रक्रिया करें। इसके अलावा लवकुशनगर अंतर्गत रजपुरवा, मुंडेरी, नगरौली, शाहपुर पटली आदि ग्रामों में खराब प्रगति होने पर संबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की निर्देश दिए। साथ ही अतुल शर्मा एवं देवेंद्र सिंह घोष सब इंजीनियर लवकुशनगर की 1-1 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा नल जल योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Subscribe to my channel