नए महाप्रबंधक से मिले झामुमो नेता, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

👉कतरास क्षेत्र-4 के नए महाप्रबंधक विष्णु कांत झा का किया गया स्वागत
👉तेतुलमारी में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने नए जीएम को दी बधाई, रखीं क्षेत्र की समस्याएं
👉नए जीएम के योगदान पर झामुमो नेताओं ने सौंपा समस्याओं का ज्ञापन
तेतुलमारी : कतरास क्षेत्र संख्या-4 के नवपदस्थापित महाप्रबंधक विष्णु कांत झा के योगदान पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुरेन्द्र चौहान सहित अन्य सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से भी महाप्रबंधक को अवगत कराया। नेताओं ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए जनहित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
महाप्रबंधक विष्णु कांत झा ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।




Subscribe to my channel