Jharkhand News बन्हे मुखिया ने किसानों के बीच वितरण किया पौधा
पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने की दी नसीहत

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
सिमरिया। बन्हे मुखिया सुधीर कुमार सिंह ने सोमवार को लगभग सौ किसानों के बीच फलदार वृक्ष के पौधों का वितरण किया।किसानों को उन्नत बीज से उत्पन्न अमरूद, सागवान और आम के पौधों का वितरण मुखिया और समाजसेवी गौरव सिंह ने किया। इस वितरण से लाभान्वित होने वालों में बनहे, डाडी, एदला और पगार पंचायत के दर्जनों किसान हुए।इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए मुखिया सुधीर सिंह और समाजसेवी गौरव सिंह ने पर्यावरण दिवस के मौके पर किसानों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया।मुखिया ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग अब यह संदेश दे रहा है कि अब हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना है। ताकि हम आने वाले पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित करें।उन्होंने कहा कि मानव जीवन अगर बचाना है तो हमें पर्यावरण को सहेज कर रखना पड़ेगा। गौरव ने किसानों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने और पेट्रोल डीजल कम खपत करने की अपील की।