Madhya Pradesh News पांचो ब्लॉक कांग्रेस सेवादल विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ चौबाराधीरा मे।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
चौबाराधीरा सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के पांचो ब्लॉक कांग्रेस सेवादल सम्मेलन कार्यक्रम चौबाराधीरा मे संपन्न हुआ सर्वप्रथम प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा मे ओपन गाड़ी का लोकार्पण किया गया एवं बस स्टैंड से कांग्रेस सेवा दल की रैली निकाली गई एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे उसके पश्चात निजी गार्डन भूतिया बुजुर्ग रोड पर गार्डन मे कांग्रेस सेवादल पांचो ब्लॉक का सम्मेलन रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा थे, अध्यक्षता जिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक कप्तान ने की,विशेष अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री हातिम अली बोहरा,देवास कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज रजानी, जिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार थे,
इस अवसर पर चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास,टोक खुर्द ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पांदा, सोनकच्छ ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह गोहिल,भोरासा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, पीपल रावा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा,जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह तालोद,टोंक खुर्द जनपद अध्यक्ष पोप सिंह सिंह जीरवाय,सोनकच्छ कांग्रेस सेवादल विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र नागर,अजा मोर्चा जिला महामंत्री विक्रम सिंह बामनिया, मंडलम अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह गोहिल,मंडलम अध्यक्ष धीरज सिंह सेंधव, अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक उपाध्यक्ष मुबारिक खान मंसूरी, भोरासा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कालू सिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता धरम सिंह पटेल एवं पांचो ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित थे।मुख्य अतिथि वर्मा ने सम्मेलन को संबोधित भाषण में कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में कांग्रे स पार्टी के कार्यकर्ताओ संगठन के माध्यम से तैयार होकर पार्टी के कार्यों में जुट जाएं एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प की शपथ ली जाए एवं सोनकच्छ विधानसभा को विजय श्री का परचम लहरा जाए। क्षेत्र की जनता के पीड़ित लोगों का सहयोग करे आगामी दिवस कांग्रेस सेवा दल का शिविर सोनकच्छ मे जिला स्तरीय शिविर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।संचालन कांग्रेस सेवा दल शहर अध्यक्ष राधा किशन सोलंकी ने किया, आभार चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश कारपेंटर ने माना।बड़ी संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओं प्रमुख रूप से शामिल हुए।


Subscribe to my channel