छतरपुर मध्य प्रदेश विकासखंड बक्सवाहा अंतर्गत संकुल बाजना माध्यमिक प्राथमिक स्कूलों मे सालों से मेनू के हिसाब से दर्जनों स्कूलों में नहीं बना मध्यान भोजन समूह कर रहे मनमानी स्कूल प्रभारी की भी नहीं सुनते मध्यान भोजन कार्यकर्ता

✍️ रिपोर्टर राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
मामला विकासखंड बक्सवाहा से सामने आया है जहां पर प्राथमिक साला पिपरिया कला संकुल बाजना प्राथमिक शाला कंजरा संकुल बाजना शामिल हैं जहां पर समूह कार्यकर्ता मनमानी कर रहे हैं ज्यादातर इन स्कूलों में आदिवासी बच्चों के ही छात्र-छात्राएं पढ़ने जाते हैं और इंटीरियर होने के कारण शासन प्रशासन का भी ध्यान नही रहेता हरिभूमि संवाददाता राजू जोशी महाराज द्वारा जब शिक्षक व बच्चों से पूछा गया तो बच्चों ने बताया की महीनों से रोटी और आलू की सब्जी के अलावा कोई दूसरा भोजन नहीं मिला एक बच्चे ने बताया 15 अगस्त को बस दी गई थी बूंदी उसके बाद आलू की पतली सब्जी और रोटी के अलावा कभी कुछ नहीं बना शिक्षक भी है

परेशान कई बार समूह को हिदायत दी गई लेकिन बच्चे जो देश का भविष्य उनको भी नहीं बक्सा जा रहा कुछ ग्रामीणों द्वारा 181 के माध्यम से शिकायत भी की लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं वहीं पर इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करना चाहा तो उनके नंबर भी नहीं लगे स्थिति बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं इसका एक बहुत बड़ा कारण और है इस क्षेत्र के लोगों का शिक्षा से दूर-दूर तक लेना देना नहीं है ज्यादातर लोग अशिक्षित हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी कह सकते हैं सरकारों की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह जाते हैं संबंधितअधिकारी कर्मचारी कागजों मैं ही फॉर्मेलिटी कर ग्रामीणों को शासन की अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित कर देते हैं



Subscribe to my channel