IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News जिला पंचायत झाबुआ सदस्य के वार्ड क्रमांक 9 के रिक्त पद के उप निर्वाचन 2023 हेतु कुल 08 आवदेन प्राप्त

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

झाबुआ। जिला पंचायत झाबुआ सदस्य के वार्ड क्रमांक 9 के रिक्त पद के उप निर्वाचन 2023 हेतु नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की अन्तिम तिथि 30 मई, 2023 थी। अपरान्ह 3ः00 बजे तक कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 2 झाबुआ में जमा किए जा गए। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री एस.एस. मुजाल्दा अपर कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा कुल 08 आवदेन प्राप्त किए। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 मई, 2023 को प्रातः 10ः30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थीता वापस लेने की अंतिम तिथि 02 जून, 2023 को अपराहन 3ः00 बजे तक वापस ली जा सकती है। मतदान 13 जून, 2023 प्रातः 7ः00 से प्रारंभ होकर 3ः00 बजे तक रहेगा जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना दिनांक 17 जून 2023 को प्रातः 8ः00 से शासकीय कन्या उ०मा०वि० थांदला में की जाएगी सारणी करण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष झाबुआ में 19 जून, 2023 को प्रातः 10ः30 बजे से की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर तन्वी हुड्डा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री एस.एस. मुजाल्दा अपर कलेक्टर जिला झाबुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button