Uttar Pradesh News योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया तथा स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का स्मारक बनाने की घोषणा की

रिपोर्टर कुमार अशोक मैनपुरी उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया तथा स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का स्मारक बनाने की घोषणा की उनके साथ केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह राजस्व राज्यमंत्री अनु प्रधान राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है प्रधानमंत्री के संकल्पों के साथ जुड़ कर भारत को विश्व का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है इसके लिए उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है
उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में राजमाता विजय राजे सिंधिया और उनके परिवार के योगदान का भी उल्लेख किया मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मैनपुरी में पिता के विमान की दुर्घटना को याद करते हुए कहा डीजे मेरे पिता का हादसा हुआ था उस समय मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह पैदल चल कर घटनास्थल पर पहुंचे थे मुख्यमंत्री ने 173.19 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और 238.30 करोड़ रुपए की नए निवेश प्रस्तावों के कार्यों का शिलान्यास भी किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नागरिक विकास मंत्री ओ पी एस भदोरिया विधायक रामनरेश अग्निहोत्री एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान मंडलायुक्त अमित गुप्ता जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह आईजी दीपक कुमार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एडीजी राजीव कृष्ण सीडीओ विनोद कुमार एटीएम रामजी मिश्र ए एस पी राजेश कुमार एसडीएम नवोदिता शर्मा सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर में बाईपास मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की गई बताया जाता है कि नगर में वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नगर से आर्डन लेकर खरपरी होते हुए भोगांव रोड तक बायपास मार्ग का निर्माण कराने की घोषणा की उन्होंने कहा कि मैनपुरी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी मुख्यमंत्री ने 411 करोड़ रुपए की लागत से 63 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया