उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले मथुरा नवनिर्वाचित मेयर विनोद अग्रवाल  लखनऊ में योगी बोले निगम की छवि सुधारने के लिए अच्छा और नया करें, धन की कमी नहीं होगी !

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव में यूपी की सभी 17 नगर निगम पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। तेरे मई को आए परिणाम के बाद अब नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। मथुरा में 26 मई को शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण से पहले नवनिर्वाचित मेयर विनोद अग्रवाल ने सीएम योगी से मुलाकात की। वेटरनरी कॉलेज में होगा शपथग्रहण– मथुरा वृंदावन नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई शुक्रवार को राज्य सरकार ने शपथ ग्रहण कराने का दिन निश्चित किया है। उसी क्रम में मथुरा वृंदावन नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह वेटरनरी कॉलेज मथुरा के प्रांगण में भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी 70 पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button