खेलमध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री जी के 24 मई के भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल खेल परिसर प्रांगण मे जोर शोर से की जा रही है तैयारियां

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

 उमरिया  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य मे 24 मई को जिला मुख्यालय उमरिया के पास भरौला खेल परिसर प्रांगण मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन एवं रोजगार दिवस और निवेश संवर्धन के लिए सब्सिडी वितरण, मुख्यमंत्री द्वारा आवासीय भू-अधिकार-पत्रों का वितरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास , आकाश कोट समूह नल-जल योजना का भूमि-पूजन और करनपुरा नल-जल योजना का लोकार्पण आयोजित किए जाऐगे। कार्यक्रम स्थल मे कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्गदर्षन मे सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम स्थल भरौला मे चल रही तैयारियों का जायजा लिया , एवं आवष्यक दिषा निर्देश दिए।, मैदान का समतलीकरण, पार्किग व्यवस्था, स्टेज का निर्माण, बैठक व्यवस्था, बेरीकेटिंग व्यवस्था अंतिम चरण मे है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला प्रमुख अधिकारियों को विभिन्न कार्यो का दायित्व भी सौपा गया है। संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर के सी बोपचे बनाए गए है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button