Uttar Pradesh News : गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित एक नफर महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भिटौली पुलिस द्वारा थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2026 धारा 2(ख)(1), 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 15,000/- रुपये की पुरस्कार घोषित/वांछित महिला अभियुक्त प्रिया देवी (उम्र लगभग 34 वर्ष) पत्नी डोला कुमार उर्फ कन्हैया, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 141/2026 धारा 2(ख)(एक), 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज
2. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज
3. मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय (थाना भिटौली, महराजगंज)
2. उ0नि0 यदुवीर यादव (चौकी प्रभारी कस्बा भिटौली, थाना भिटौली)
3. हे0का0 सोनू यादव (थाना भिटौली)
4. हे0का0 पप्पू यादव (थाना भिटौली)
5. का0 अजीत यादव (थाना भिटौली)
6. का0 अंकित यादव (थाना भिटौली)
7. म0का0 नेहा गौतम (थाना भिटौली)
8. म0का0 सुनीता सिंह (थाना भिटौली)




Subscribe to my channel