IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात नियमों से संबंधित ई-चालानों का होगा निस्तारण

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। आगामी 12 सितम्बर 2026, दिन शनिवार को जनपद में आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंबित वादों के निस्तारण के साथ-साथ यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ई-चालानों का भी नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि जिन वाहन स्वामियों के यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ई-चालान लंबित हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने ई-चालान के निस्तारण का लाभ उठाएं। इससे लंबित प्रकरणों के निस्तारण में सुविधा होगी तथा वाहन स्वामियों को भी अनावश्यक रूप से लंबित मामलों से राहत मिल सकेगी।

ई-चालान से संबंधित जानकारी एवं लंबित चालान की स्थिति की जानकारी ई-चालान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। संबंधित वाहन स्वामी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित ई-चालान के निस्तारण हेतु उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 12 सितम्बर 2026 को आयोजित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित यातायात ई-चालानों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button