Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना बृजमनगंज पुलिस ने ब्लॉक सभागार में आयोजित किया ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, 36 महिलाओं व बालिकाओं को अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक ।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके प्रति होने वाली हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से ब्लॉक सभागार बृजमनगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम थाना बृजमनगंज की पुलिस टीम— उ0नि0 अर्चना यादव, महिला आरक्षी खुशबू सिंह एवं महिला आरक्षी छाया गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की कुल 36 महिलाओं एवं बालिकाओं ने सहभागिता की। पुलिस व विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षक के रूप में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, लैंगिक समानता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई।
साइबर अपराधों से बचाव हेतु महिलाओं को बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, OTP व पासवर्ड किसी से साझा न करने तथा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने के प्रति विशेष रूप से सतर्क किया गया।




Subscribe to my channel