Madhya Pradesh News ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चे उत्साह के साथ सीख रहे योगा व्यायाम और खेल

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर बिरसिंहपुर पाली इसमें उमरिया पुलिस, खेल युवा कल्याण विभाग उमरिया नेहरू युवा केंद्र उमरिया के सहयोग से युवा टीम उमरिया के द्वारा 15 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।जिसमें सैकड़ों बच्चे शामिल होकर अपने अंदर छिपे हुनर को निखारने पसीना निकाल रहे हैं। शिविर के माध्यम से बच्चों को कई खेलकूद सीखने मिल रहा है। खेलकूद शिविर को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है और खुशी-खुशी शिविर में भाग लेकर खेलकूद सीख रहे हैं।ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर बच्चे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का भरपूर उपयोग कर खुद को तराशने जुटे हैं। सुबह से खेल मैदान पहुंचकर प्रशिक्षकों की मौजूदगी में कई खेल सीख रहे हैं, जिससे बच्चों के अंदर खेल का हुनर पैदा रहा है। उमरिया जिले के कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के निर्देशानुसार व पाली पुलिस एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट थाना प्रभारी आरके धारिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उमरिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्याम शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह के मार्गदर्शन पर युवा टीम लीडर हिमांशु तिवारी के नेतृत्व पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 मई से ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो आगामी 30 मई तक चलेगा।इस कैम्प में बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण कोच द्वारा दिया जा रहा है। शिविर को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में बच्चे हर दिन सुबह यहां खेलों का प्रशिक्षण लेने आते हैं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह शिविर बच्चों के लिए पूर्णतः निश्शुल्क है। जिले में खेल का वातावरण बनाने, नए खिलाड़ियों का रूझान खेलों में बढ़ाने और उनमें खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का मूल उद्देश्य नौनिहालों के मन में खेल भावना प्रेरित कर खेल क्षेत्र की ओर अग्रसर करना तथा उन्हे रूचि अनुसार खेल की बारीकियों को समझाना है, जिससे बच्चे खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। प्रशिक्षण शिविर में सभी चिन्हित खेलों को कोच एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों के माध्यम से नौनिहालों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान पाली थाना से सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र उर्मलिया, क्रिकेट कोच नृपेंद्र सिंह,हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,राहुल सिंह, योगा कोच मुलायम सिंह यादव, कराटे कोच राहुल विश्वकर्मा, माया सिंह,शिखा बर्मन, नेहा द्विवेदी, निधि गुप्ता, जयप्रकाश साहू,रितिक गुप्ता,चंदा गुप्ता,संचिता सेन,वैष्णवी बर्मन, शिवम सेन,काजल केवट एवं सैकड़ों की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।..kanchan.sahu



Subscribe to my channel