Madhya Pradesh News मेहिदपुर वीर शिरोमणि राष्ट्र गौरव श्री महाराणा प्रताप जी की जयंती पर पर आयोजित शौर्य यात्रा महिदपुर राजपूत समाज के संयुक्त तत्वावधान में समाजजनों के द्वारा निकाली गई

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकल कर राजपूत समाज धर्मशाला पर समापन हुआ । जिसका भव्य स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड महिदपुर के द्वारा किया गया । जिला मंत्री ओम् जी पाठक सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र सिंह सिसोदिया बलो उपासना प्रमुख महेश मालवीय एवम् सभी कार्यकर्ता और सभी समाज जन उपस्थित रहे प्रखंड सामाजिक समरसता संयोजक मनोहर सिंह आंजना ने बताया कि हम सभी को एक कृतज्ञ समाज का अंग होने के नाते अपने सभी महापुरषों के गौरव एवम् बलिदान का स्मरण रहना चाहिए ।महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान की जो अलख देश वासियों में प्रजवलित करी है। उसको हम सभी समाज जनों को चिरकाल तक अखंड रखनाहै । आगे कहा कि जिस प्रकार से हमारे सभी महापुरूषों ने संपूर्ण समाज एवम् राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य किया हम सभी भारतवासियों को उनके पदचिह्नों पर चलकर समरस भारत सशक्त भारत का स्वप्न साकार करना है ।



Subscribe to my channel