बाड़मेर राजस्थान जैसलमेर राजमार्ग पर चलती तेज रफतार स्कार्पियो अनियंत्रित हो कर पलटी

✍️रिपोर्टर देवीसिंह पाटोदी बाड़मेर राजस्थान
आगोलाई. जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग पर पशु मेला मैदान आगोलाई के पास रविवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित हो कर पलट गई । हादसे में स्कार्पियो चकनाचूर हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय स्कार्पियो में छः जने सवार थे । गनीमत रही कि 1-2 जनो छुटपुट चोट खरोंच आई और सभी सवार सुरक्षित बच गए । स्कार्पियो जैसलमेर से जोधपुर की तरफ आ रही थी जो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 5-6 पलटी खाते हुए सड़क के खड़े ट्रेलर से टकराते हुए रुक गई ।

आस-पास लगी अस्थाई दुकानों के दुकानदारों ने स्कार्पियो को सीधा करके लोगों को बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस से आगोलाई पीएचसी भेजा । सूचना पर आगोलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुचकर घटनास्थल स्थल का मुहावना किया । जानकारी अनुसार स्कार्पियो में सवार सभी जने जयपुर साइड के है जो जैसलमेर में नववर्ष मनाकर जोधपुर जा रहे थे । समाचार लिखे जाने तक हादसे को लेकर पुलिस में कोई रिपोर्ट नही दी गई थी ।


Subscribe to my channel